जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणादायक आवश्यक विचार

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कौन-सा गुण आवश्यक है और जीवन को सफल बनाने के लिए आप किस तरह का प्रयाश करेंगे इस पर महापुरुषों के विचार जानेंगे, सफलता प्राप्त करने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं? आइये देखें महान् विभूतियों ने सफलता का अधिकारी किसे माना है।

जीवन में सफलता

1-जीवन की सफलता इसमें है कि किसी की गुलामी किए बिना जीवन बिताए। पराधीन को जीवित कहें तो फिर मृतक कौन है?-हितोपदेश

2-आप जिस शक्ति और सफलता को प्राप्त करना चाहते हैं उसकी सामर्थ्य आपके अंदर है, अतः अपना भविष्य स्वयं बनाइए। रामतीर्थ

टेलीग्राम से जुड़े
जीवन में सफलता

3-पुरुषार्थ दाएँ हाथ में, तो सफलता आपके बाएँ हाथ में-अथर्ववेद

4-जो धैर्यवान है और मेहनत से नहीं घबराता, सफलता उसकी दासी है। ईसा मसीह

5-अवसर को खो देना सफलता। खो देना है। चार्ल्स 6-पवित्रता, धैर्य और स्वयं का अध्ययन इन तीनों गुणों से सफलता मिलती है लेकिन इनसे ऊण है प्रेm—विवेकानन्द

सफलता पर महत्त्वपूर्ण विचार

7-मित्रता से मनुष्य को सफलता मिलती है, किन्तु आचरण की पवित्रता उसकी हर इच्छा को पूर्ण कर देती है। -तिरुवल्लुवर

8-यदि सफलता चाहते हो तो निराशावादी विचारों को मन से निकाल बाहर करो। स्वेट मार्डेन

9-अपनी उन्नति चाहने वाले परुषों को वही वस्त खानी चाहिए, जो खाने योग्य हो तथा खाई जा सके, खाने पर पच सके और पच जाने पर हितकारी हो। -विदुरनीति

10-कष्ट और विपत्ति वह अध्यापक है जो हमें जीवन में विजयी होने की प्रेरणा देते हैं। -लोकमान्य तिलक

जीवन में सफल होने के लिए

11-अपनी निंदा सहने की शक्ति रखनेवाला व्यक्ति मानो विश्व पर विजय पा लेता है। -महाभारत

12-जिसे कर्म करने का सही तरीका आ गया वह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल और सुखी होता है। -वेदान्त तीर्थ

13-यदि आप सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी भावनाओं और इच्छाशक्तियों को प्रबल बनाना चाहते हैं तो इन व्याधियों को अपने पास भी न फटकने दें-क्रोध, चिड़चिड़ापन, , ईर्ष्या, निराशा, मानसिक खिन्नता और चिन्ता। -स्वेट मार्डेन

14-जीतता वही है, जिसमें धैर्य, साहस और सत्य होता है। -हजारीप्रसाद द्विवेदी

15-जो इन्द्रियों पर अंकुश रखते हैं, उनकी विजय होती है। -गेटे

क्या कहते महापुरुष सफलता के बारे में

16-सफलता का मन्त्र सिर्फ यही है कि वह घोर परिश्रम चाहती—हेनरी फोर्ड

17-जिन्हें अपनी क्षमता पर विश्वास है, वे विजय प्राप्त कर सकते हैं। लैटिन लोकोक्ति

18-सफलता चार साधनों से प्राप्त होती है…विवेक, श्रम, आत्मबल और व्यावहारिकता। महात्मा गांधी

19-जो अपनी बुराइयों पर विजय प्राप्त कर लेता है, वही अजेय होकर संसार पर शासन कर सकता है। -तुलसीदास

कैसे जीवन में सफल हो

20-कर्म करना बहुत अच्छा है, पर वह विचारों से आता है, इसलिए अपने मस्तिष्क को उच्च विचारों से भर लो, उन्हें रात दिन अपने सामने रखो, उन्हीं में से महान् कार्यों का जन्म होगा। –महर्षि अरविन्द

21-कर्म आपकी जड़ता को तोड़कर एक संवेदनशील मनुष्य बनाता है। -के. हैरी

22-सफलता का मूलमन्त्र यही है कि इंसान साहस के साथ सतत् परिश्रम करता रहे। -सैमुअल स्माइल

23-हृदय की विशालता ही उन्नति की नींव है। -स्वेट मार्डेन

24-संयम सफलता की कुंजी है। चाणक्य

सफलता पर महत्त्वपूर्ण क्यूट्स

25-जिसने अपनी इच्छाओं का दमन करके मन पर विजय पा ली है, चाहे वह राजा हो या रंक, उसे जगत में सुख ही सुख। -हितोपदेश

26-साध्य के सिद्ध होने तक अन्य किसी बात की ओर ध्यान दिए बिना, रात-दिन सपने में भी उसी की धुन रहे, तब सफलता निश्चित है। -स्वामी विवेकानन्द

27-प्रत्येक अवसर के लिए तैयार रहना सफलता का रहस्य है। डिजरायली

28-कर्मवीरों की सफलता सहज है क्योंकि यही उनका ध्येय। -रस्किन

29-जीवन संघर्ष में विजय पा लेना कोई सरल कार्य नहीं है। इसके लिए कठोर साधना की आवश्यकता है। -सर आर्थर हेल्प्स

अपने जीवन को सफल बनाएँ

30-प्रत्येक काम को हिम्मत और शांति के साथ करो, यही सफलता का साधन है। स्वामी रामतीर्थ

31-विवेक को अपना गुरु बना लो सफलताएँ तुम्हारे इर्द गिर्द होंगी। शेक्सपीयर

32-बड़ कार्यो की सफलता के लिए छोटे कार्यों को आराम में करना चाहिए। शेक्सपीयर

पोस्ट निष्कर्ष

महानुभाव ऊपर आपने सफलता पर महापुरुषों के बहुत ही महत्त्वपूर्ण विचार जाने, जिससे हम अपने जीवन में सफलता अर्जित कर सकते हैं और जीवन को सफल बना सकते हैं। पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और अधिक पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें।

Read:- जीवन क्या है? मनुष्य जीवन का असली उद्देश्य (Jeevan Ka Udeshy) , Life Ke 40 Quotes