जीवन क्या है? मनुष्य जीवन का असली उद्देश्य (Jeevan Ka Udeshy) , Life Ke 40 Quotes

जीवन क्या है? इस मनुष्य जीवन का असली उद्देश्य क्या होना चाहिए? किसका Jeevan सफल है? धनवान का? महापुरुषों ने किस जीवन को सफल माना है, महापुरुषों ने हमारे जीवन पर अपने क्या विचार दिए आप इस आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे आपको यहाँ पर 40 जीवन से रिलेटेड क्यूट्स पढ़ने को मिलेंगे पोस्ट को पूरा पढ़ें यह बहुत ही ज्ञानवर्धक हैं जो हमारे Life में काम आने वाले हैं चलिए जानते हैं।आइए देखें:

Jeevan Ka Udeshy

जीवन से रिलेटेड 40 क्यूट्स (40 Cutes Related To Life)

1-जीवन का उद्देश्य परोपकार है। यह उद्देश्य पूरा करके ही कोई कह सकता है कि वह सफल जीवन जीया। सफल जीवन की कसौटी धन और सम्पत्ति नहीं है। -स्वामी शिवानन्द

2-जीवन एक बाजी के समान है। हार-जीत तो हमारे हाथ नहीं है, पर बाजी का खेलना हमारे हाथ में है। -जर्मी टेलर

टेलीग्राम से जुड़े

3-यदि आपने अपना कोई उद्देश्य निर्धारित नहीं किया है तो जीवन निरर्थक है। उद्देश्य की पूर्ति के लिए जीवन देने वाले को असीम सुख मिलता है, वह भौतिक सम्पत्ति जुटा लेने में नहीं मिलता। -स्वामी कृष्ण

4-जीवन का रहस्य भोग में नहीं, अनुभव के द्वारा शिक्षा प्राप्ति मैं है।-स्वामी विवेकानन्द

5-आदमी को चाहिए कि परोपकारी जीवन बिताए न कि पापी। परोपकार करनेवाले इस दुनिया में भी खुश रहते हैं और दूसरी में भी। –भगवान् बुद्ध

जीवन का असली उद्देश्य (Real Purpose Of Life)

6-अत्याचार की खिलाफत के लिए इंसान का जीवन प्राप्त। हुआ है। सुभाषचन्द्र बोस

7-जीवन पथ में एक बार उलटी राह चलकर फिर सीधे मार्ग पर आना कठिन है। प्रेमचन्द

8-अच्छे-बुरे धागों में बुने हुए दिनों के वस्त्र को हम जीवन का नाम दे सकते हैं। शेक्सपीयर

9-तुम जगत की आत्मा हो, तुम्हीं सूर्य, चन्द्र, तारा हो, तुम्ही सर्वत्र चमक रहे हो, समस्त जगत तुम्ही हो, किससे घृणा करोगे और किससे झगड़ा करोगे अतएव जान लो कि तुम वही हो और इसी रुचि में अपना जीवन ढालो। -स्वामी विवेकानन्द

10-करुणामय हृदय ईश्वर का मन्दिर है। अपना जीवन गुलाब की तरह बनाओ जो सुगन्ध की भाषा में शान्तिपूर्वक वार्तालाप करता है। -सत्य साईं बाबा

महापुरुषों के जीवन विचार (Life Thoughts Of Great Men)

11-हम प्रतिदिन वर्धमान रहते हुए सौ शरद्, सौ हेमन्त और सौ बसन्तों तक जीवित रहें। -ऋग्वेद

12-जिसके जीने से बहुत से लोग जीवित हैं, वही इस संसार में जीता हुआ रहता है। -पंचतंत्र

13-धर्मरहित जीवन सिद्धान्त रहित जीवन है और सिद्धान्त रहित जीवन पतवार रहित नौका के समान है। -महात्मा गांधी।

14-जिसके जीवन को उसके इर्द-गिर्द की जनता चाहती है। वह सच्चा धनी है। -विनोबा भावे

15-कला में उतर जाइये, जीवन का तल पा लेंगे। -आस्कर वाइल्ड

क्या कहते जीवन के बारे में (What About Life)

15-सुगन्ध के बिना पुष्प, तृप्ति के बिना प्राप्ति, ध्येय के बिना कर्म व प्रसन्नता के बिना जीवन व्यर्थ है। -जयशंकर प्रसाद

15-जीवन में मनोविनोद का स्थान है, न अश्रुओं का स्थान। जीवन एक सेवा सदन है। -महर्षि टालस्टाय

16-जीवन संघर्ष में वही सफल होते हैं, जिन्हें माता-पिता ने शान्त रहने और धैर्य रखने की शिक्षा दी हो। -भर्तृहरि

17-जीवन के लिए खाना और सोना जरूरी है लेकिन जीवन कार्य और लगन से सफल होता है। -प्रेमचन्द

18-जीवन एक दर्पण के समान है, हमें अच्छे परिणाम तब मिलते हैं जब हम इसे देखकर मुस्कराते हैं। -स्वामी विवेकानन्द

19-जीवन संस्कार प्राप्ति का दूसरा नाम है। -विनोबा भावे

20-मनुष्य जीवन नदी की भाँति है। साधारण मनुष्य बहाव में बहते हैं, असाधारण मनुष्य अपने बहाव से नई राहें बना लेते हैं। -रवीन्द्रनाथ टैगोर

लाइफ कोट्स इन हिंदी (Life Quotes In Hindi)

21-मेरा सम्मान ही मेरा जीवन है। हम दोनों साथ बढ़े हैं, मेरा सम्मान नष्ट कर दो। मेरा जीवन भी नष्ट हो जाएगा। -शेक्सपीयर

22-जीवन और कर्म—एक ही चीज के दो नाम हैं। -ओशो

23-थोड़ी देर की कुसंगति भी मनुष्य के जीवन को बरबाद करने के लिए काफी है। -रामकृष्ण परमहंस

24-सदा अपने मन को हर्षमय एवं उल्लासमय बनाएँ तो आप हजारों हानियों एवं परेशानियों से बच जाएँगे और लम्बा जीवन पाएँगे। -शेक्सपीयर

25-जीवन के संघर्ष में किसकी विजय होती है—प्रेम की। -स्वामी रामतीर्थ

जीवन का महत्त्व (Importance of Life)

26-जितने भी दिन जीओ फूल बनकर जियो, काँटा बनकर नहीं। -महादेवी वर्मा

27-अपनी इन्द्रियों पर काबू पा लेना जीवन का आदर्श होना चाहिए, न कि उन्हें तृप्त करने का प्रयास करना। -महात्मा गांधी

28-जीवन से मरना अच्छा है। अगर कोई मरना जान ले। मृत्यु के पूर्व ही मन को मार लेने वाला अजर अमर है। -महाभारत

29-जिन्दगी फूलों की सेज नहीं, संघर्ष का मैदान है।-स्वामी विवेकानन्द

30-गति करती हुई छाया जीवन की परिचायक है। -शेक्सपीयर

मनुष्य को जीवन में (Man In Life)

31-जीवन एक कहानी के समान है। विचारणीय यह नहीं है कि वह कितनी लम्बी है, वरन् यह है कि कितनी अच्छी है। -सेनेका

32-जीवन आज और अभी है। उसे कभी अतीत या भविष्य में न देखें। जिसने जीवन को अतीत या भविष्य में देखा उसने जीवन को जाना ही नहीं। हमेशा याद रखें कि जो सामने है, सच वही है, उसके बाद जो कुछ भी है वह सिर्फ सम्भावना है। -आचार्य रजनीश

33-सम्यक् आचरण, आत्मविजय, करुणा, परोपकारिता, मानवसेवा, सत्यानुसरण तथा ध्यान यही सार्थक जीवन है, दिव्य जीवन है। -स्वामी शिवानन्दजी महाराज

33-जिन्दगी की असंख्य चिन्ताओं के संतुलन स्वरूप ईश्वर ने हमें आशा और निद्रा भी प्रदान की है। -वाल्टेयर

34-जिसका वृतांत सुनकर, जिसको देखकर, जिसका स्मरण करके सब प्राणियों को आनन्द होता है, उसी का जीवन शोभा देता है। अश्वघोष

35-जिसकी कीर्ति नष्ट हो गई, उसका सबकुछ (जीवन) भी नष्ट हो गया। वेदव्यास

मनुष्य जीवन के सरल टिप्स (Simple Tips For Human Life)

36-जीवन संघर्ष में विजय पा लेना कोई सरल कार्य नहीं है, इसके लिए कठोर साधना की आवश्यकता है। -सर ऑर्थर हेल्प्स

37-आश्चर्य! लोग जीवन को बढ़ाना चाहते हैं सुधारना नहीं। -पं। जवाहरलाल नेहरू

38-मैंने इतनी नाकामयाबियों का सामना किया है, इसीलिए जीवन में थोड़ी सफलता प्राप्त कर पाया हूँ। -उमा शंकर जोशी

39-जीवन में इस शरीर से मनुष्य को आत्मा से परमात्मा को देखना जीवन का मूल उद्देश्य होना चाहिए

40-जीवन में तरक्की करने और विकास होने के साथ-साथ निचले लोगों को साथ लेना जीवन में परोपकार है।

निष्कर्ष

दोस्तों अपने ऊपर दिए गए कंटेंट में जीवन से रिलेटेड (Related To Life) महापुरुषों के द्वारा दिए गए वक्तव्य उनको पढ़ा।आशा है आप को ऊपर दिया गया कंटेंट जरूर अच्छा लगेगा।अपने दोस्तों के साथ सोशल नेटवर्क पर शेयर करें धन्यवाद और अधिक पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

Read: जीवन में एकाग्रता की क्या भूमिका है Ekagrata kya प्रसिद्ध विचारकों के दृष्टिकोण